विद्युत बकायेदारों के बिल पर लगा सरचार्ज होगा पूरा माफ (OTS-2019)

Avatar

nishant · 01-Jan-19

Administrator ·  217

इस बार उत्तर प्रदेशन मे  OTS (One Time Settlement)/एक मुश्त समाधान योजना को सरचार्ज समाधान योजना के नाम से जाना जाएगा | विद्युत बकायेदार द्वारा एक मुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज को पूरे तरह से माफ करने की योजना है |
इस योजना मे एक महत्वपूर्ण परिवर्तन है -
पंजीकरण शुल्क कुल बकाए बिल (सरचार्ज छोडकर) का 30% देय है | जबकि पूर्व मे यह  रु 1000/- मात्र हुआ करता था |

सरचार्ज समाधान योजना दोनों शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए हैं, जिसकी निम्नलिखित शर्ते हैं -

  • योजना केवल घरेलू एवं वाणिज्यिक विधा के अधिकतम 2 KW भार तक के उपभोक्ता के लिए है |
  • निजी नलकूप के सभी भार के उपभोक्ता के लिए
  • लाभ हेतु पंजीकरण शुल्क, बिल मे प्रदर्शित मूल धनराशि (सरचार्ज छोड़कर) का 30% जमा करना होगा |
  • पंजीकरण राशि जमा करने के उपरांत शेष धनराशि नहीं जमा करने पर 2000/- या पंजीकरण शुल्क, जो भी कम हो, जब्त कर लिया जाएगा |

इस योजना का लाभ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के छोटे उपभोक्ता एवं किसानो को ही मिल रहा है|
इस योजना को जन सेवा केंद्र पर भी लागू किया गया है| उपभोक्ता अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं |

बिजली बिल कम करने हेतु निम्नलिखित प्रक्रिया अपना कर इस योजना का लाभ लिया जा सकता है -

  1. उपभोक्ता द्वारा 31-जनवरी-2019 तक मूल धनराशि का 30% जमा कर पंजीकरण कराया जाएगा |
  2. शेष धनराशि 31-मार्च-2019 से पूर्व जमा करना होगा, जिससे सरचार्ज को 100% माफ कर दिया जाएगा |
  3. निर्धारित समय तक शेष राशि जमा नहीं होने पर सरचार्ज माफ नहीं किया जाएगा और जमा राशि से रु 2000/- दंड स्वरूप जब्त कर लिया जाएगा |
  4. विभाग द्वारा सारी प्रक्रिया ऑनलाइन प्रक्रिया से किया जाएगा, जिससे भविष्य मे त्रुटिपूर्ण बिल जारी ना हो जाए |
  5. इस योजना के उपरांत भी बकायेदार द्वारा बिल नहीं जमा किए जाने पर धारा-5 की कार्यवाही करते हुए भू-राजस्व से वसूली सुनिश्चित किया जाएगा |

सरचार्ज समाधान योजना की अवधि -

  • पंजीकरण अवधि : 1-जनवरी-2019 से 31-जनवरी-2019 तक
  • शेष धनराशि जमा करने की अवधि : 31-मार्च-2019 तक

सरचार्ज समाधान योजना का पूर्ण विवरण प्राप्त करें :

DownloadNow.png

Avatar

nishant · 31-Jan-19

Administrator ·  217

Registration date has been extended to 15-Feb-2019.
Get more info here.

Avatar

nishant · 16-Feb-19

Administrator ·  217

Registration date has been extended to 25-March-2019.
Get more info here.