UPPCL नया कनेक्शन खर्च 2026: बिल इतना अलग क्यों?

जनवरी 2026 के बाद UPPCL नया कनेक्शन estimate पूरी तरह बदल गया है। सिर्फ rate नहीं, पूरा system बदला है—जानिए क्या बदला और क्यों?

nishant
Joined: Oct 10, 2025 ·Articles: 17

Hello there, I am Nishant Naveen. I joined this website on 10-Oct-2025. Feel free to share my articles on social media.

January 2026 के बाद नया कनेक्शन estimate पहले से ज़्यादा भी है और बिल्कुल अलग भी दिखता है — और ज़्यादातर उपभोक्ता और यहाँ तक कि field staff भी इसे पुराने bills से मिला नहीं पा रहे। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि UPERC ने सिर्फ दरें नहीं बदली हैं — estimate तैयार करने का पूरा तरीका ही बदल दिया गया है।

UPPCL ने 2026 में कनेक्शन लागत प्रणाली क्यों बदली?

पहले हर उपभोक्ता का estimate अलग होता था। JE साहब site पर जाते, line कितनी दूर जानी है यह नापते, सामग्री की गणना करते, और तब estimate बनता था। एक ही colony के दो पड़ोसियों को अलग-अलग आंकड़े मिल सकते थे। कोई मानक नहीं था — देरी आम थी, बहस होती थी, और कभी-कभी उपभोक्ता यह भी नहीं जान पाता था कि रकम सही है या नहीं।

UPERC ने 31 दिसंबर 2025 की Press Release में यह स्वीकार किया — नई प्रणाली इसलिए लाई गई ताकि "नए कनेक्शन जारी करने में देरी से बचा जा सके और प्रत्येक मामले में व्यक्तिगत रूप से site निरीक्षण और estimate तैयार करने की आवश्यकता को समाप्त किया जा सके।"

उपाय यह था: charges को तय, मानक और पारदर्शी बनाया जाए — ताकि कोई विवाद न हो।

1. सबसे बड़ा बदलाव: Fixed Supply Affording Charge (SAC)

पहले, किसी भी उपभोक्ता के लिए जो मौजूदा बिजली line से 40 मीटर से ज़्यादा दूर रहता था, अलग line estimate तैयार किया जाता था। अब UPERC ने एक fixed charge लागू किया है जिसे Supply Affording Charge (SAC) कहते हैं — और यह 150 kW तक के उन सभी कनेक्शनों पर लागू होता है जहाँ निकटतम distribution line 300 मीटर के भीतर है।

उपभोक्ता के लिए मतलब: कोई अलग estimate नहीं, JE के साथ कोई बहस नहीं। बस अपने load और निकटतम line से दूरी के आधार पर एक तय रकम दो — और कनेक्शन लो।

Field staff के लिए मतलब: Site visit करें और विभागीय उपयोग के लिए internal estimate तैयार करें — यह estimate काम करने के लिए है। आवेदक का इस estimate की रकम से कोई लेना-देना नहीं है। उपभोक्ता सिर्फ तय SAC slab देता है।

SAC दो बातों पर निर्भर है:

  • दूरी: दो slabs हैं — 0 से 100 मीटर और 101 से 300 मीटर
  • Load: 50 kW तक और 51 kW से 150 kW तक

SAC के कुछ उदाहरण:

Load100 मीटर के भीतर (₹)101–300 मीटर (₹)
2 kW घर (1-phase)1,5003,500
5–10 kW दुकान (3-phase)10,00020,000
11–15 kW (3-phase)20,00040,000
25–35 kW (3-phase)50,0001,00,000

Note: यदि आपका परिसर निकटतम line से 300 मीटर से ज़्यादा दूर है, तो actual estimate तैयार किया जाएगा और आप slab राशि या actual लागत — जो भी अधिक हो — वह देंगे।

Fixed Supply Affording Charge (SAC)
418.30 KB

अविकसित colonies के लोगों को SAC नहीं देना होगा

यदि आप किसी ऐसी नई colony में रहते हैं जहाँ UPPCL ने अभी तक कोई खंभा या तार नहीं लगाया है, तो आप पर SAC नहीं लगेगा। ऐसी colonies के बुनियादी ढाँचे की लागत पहले से ही प्रति वर्ग मीटर ₹70 development charges के माध्यम से वसूली जा रही है।

अविकसित colonies के निवासी केवल Metering Charge देंगे — line के काम के लिए कुछ नहीं।

यही राहत बहुमंजिला इमारतों में multi-point connections वाले flat मालिकों को भी मिलती है। उन पर भी SAC नहीं लगेगा — केवल Metering Charge।

2. Line Shifting के लिए Processing Fee — एक बिल्कुल नया Chapter

Cost Data Book 2025-26 में एक पूरी तरह नया Chapter 3: Processing Fee for Line Shifting जोड़ा गया है, जो पहले कभी नहीं था।

जब भी कोई उपभोक्ता किसी बुनियादी ढाँचे को हटाने की माँग करे — चाहे निर्माण के लिए हो, सड़क चौड़ीकरण के लिए हो — तो काम शुरू होने से पहले एक non-refundable fee देनी होगी:

क्या Shift करना हैProcessing Fee (₹)
LT Line / PTW Connection1,000
11/0.4 kV Transformer5,000
11 kV Line10,000
33 kV Line15,000
33/11 kV Sub-station Shifting25,000

Note: यह fee non-refundable और non-adjustable है। एक ही जगह पर एक से अधिक shifting काम ज़रूरी होने पर उपभोक्ता केवल सबसे अधिक processing fee वाले काम की fee देगा।

3. 11 kV कनेक्शन की सीमा बड़े उपभोक्ताओं के लिए बढ़ाई गई

पहले 11 kV voltage पर कनेक्शन केवल 3 MVA load तक ही मिलता था। नई किताब में यह सीमा 4 MVA कर दी गई है — Supply Code 2005 के 13वें संशोधन के अनुसार। यानी बड़े commercial और industrial उपभोक्ता अब 33 kV पर जाने की ज़रूरत के बिना 11 kV पर ही कनेक्शन ले सकते हैं — सरल infrastructure, कम लागत।

4. 3 kW पर 3-phase कनेक्शन — पहली बार उपलब्ध

पहले 3 kW या 4 kW load का मतलब था सिर्फ single-phase कनेक्शन। कोई विकल्प नहीं था।

2025-26 की किताब यह बदलती है। 3 kW और 4 kW load के लिए उपभोक्ता अब चुन सकता है:

  • 230 V पर single-phase — पहले की तरह
  • या 400 V पर 3-phase — UPERC Tariff Order दिनांक 22.11.2025 के अनुसार नया विकल्प

Metering Charge दोनों के लिए अलग है: overhead कनेक्शन के लिए single-phase में ₹1,908 और 3-phase में ₹5,278।

यह छोटी workshop चलाने वालों या ऐसे लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें 3-phase बिजली चाहिए लेकिन sanctioned load केवल 3–4 kW है। पहले इसका कोई आधिकारिक रास्ता नहीं था।

3 kW से कम — सिर्फ single-phase, कोई बदलाव नहीं। 5 kW से ऊपर — 3-phase पहले से default था। यह नया विकल्प केवल 3 kW और 4 kW के लिए है।

5. किसानों के लिए Tube Well कनेक्शन में नया विकल्प

पहले किसान को pump कनेक्शन के लिए एक साझा 25 kVA transformer से बिजली लेनी पड़ती थी — यानी अगर तीन-चार किसान एक transformer साझा करते थे तो voltage की समस्या और शिकायतें आम थीं।

नई Cost Data Book अब किसानों को स्वतंत्र कनेक्शन लेने की अनुमति देती है:

  • अपनी एकमात्र supply के लिए 3-phase 16 kVA transformer
  • छोटे load के लिए single-phase 10 kVA transformer

दोनों विकल्पों की लागत नई किताब में तय कर दी गई है।

इसके अलावा, जो किसान अभी भी 25 kVA transformer साझा कर रहे हैं, उनके transformer की साझा लागत 50% से घटाकर 33.3% कर दी गई है।

6. Smart Meter की लागत अब कनेक्शन charge का हिस्सा है

पहले meter अलग से लगता था और उसकी लागत स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं होती थी। January 2026 से हर नए कनेक्शन में AMI-compatible smart meter लगेगा — और इसकी लागत अब Metering Charge (पहले इसे Fixed Service Line Charge कहते थे) में शामिल कर दी गई है।

एक single-phase घरेलू कनेक्शन के लिए smart meter की कीमत ₹2,800 है। दो विकल्प हैं:

  • Application के समय ₹1,000 दें, और शेष ₹1,800 बिजली bill में ₹84 प्रति माह के रूप में 24 महीने तक आएगा
  • या application के समय ही पूरे ₹2,800 एकमुश्त दें — इससे interest की बचत होती है

7. Cost Data Book की अब एक तय वैधता और स्वचालित वृद्धि है

2019-20 की किताब की कोई validity नहीं थी। वह बस चलती रही — साढ़े छह साल तक — जबकि material की लागत बेकाबू बढ़ती रही। 2025-26 की किताब यह ठीक करती है: यह 2 साल के लिए valid है, और पहले साल के बाद material rates (meter को छोड़कर) पिछले 12 महीनों के WPI बदलाव के बराबर स्वचालित रूप से बढ़ जाएंगी। यदि 2 साल में नई किताब नहीं आई तो यह annual वृद्धि तब तक जारी रहेगी।

8. दरों में कितनी बढ़ोतरी हुई?

  • सभी material मदों में लगभग 20–21% की बढ़ोतरी — जो 2019–2025 के WPI बदलाव के अनुरूप है:
मद2019-202025-26बदलाव
ST Pole 11 मीटर~₹14,500₹17,492+21%
25 kVA Transformer~₹71,500₹86,157+21%
LT 3-phase line/मीटर~₹1,020₹1,233+21%
11 kV line/मीटर~₹670₹810+21%
  • Processing fee ज़्यादा बढ़ी — यह एक policy decision था, WPI से जुड़ा नहीं।
  • Security Deposit: ज़्यादातर घरेलू, PTW, public lighting और institution कनेक्शन के लिए — कोई बदलाव नहीं। LMV-6 (छोटी factory/औद्योगिक इकाई) की security लगभग 50% बढ़ी। और यदि आप prepaid smart meter पर हैं तो कोई security नहीं। Non-Industrial Bulk Load HV-1 (Private, 11 kV+) की security deposit ₹5,000/kVA — 11% की बढ़ोतरी।
  • कुल मिलाकर: आपका नया कनेक्शन estimate 2019-20 के समकक्ष estimate से 15 से 25% ज़्यादा होगा।

9. पाँच नए Items — पहले कभी नहीं थे

  • LT AB Cable दरें (Annexure-13A)
  • 11 kV Ring Main Unit लागत (Annexure-25)
  • Dry Type Transformer दरें (Annexure-27)
  • Smart Meter rate schedule (Annexure-29)
  • 11 kV Independent Bay लागत ₹6,60,984 (Annexure-30)

Cost Data Book 2025-26 download करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q: मेरा कनेक्शन January 2026 से पहले apply हुआ था लेकिन अभी मिला नहीं। कौन सी दरें लागू होंगी?

पुरानी 2019-20 दरें। नई Cost Data Book के Chapter 5, Note 23 के अनुसार, नई किताब लागू होने से पहले process में रहे कनेक्शन पुरानी शर्तों पर ही पूरे होंगे।

Q: January 2026 से पहले मुझसे smart meter के लिए ₹2,800 से ज़्यादा लिया गया। क्या refund मिलेगा?

UPERC ने Press Release के point 18 में स्पष्ट रूप से कहा है कि उपभोक्ताओं से अधिक वसूली गई smart meter राशि के निपटान के लिए एक अलग order जारी किया जाएगा।

Q: क्या fixed SAC का मतलब है कि 300 मीटर के भीतर सभी के लिए एक ही राशि है?

नहीं — दो slabs हैं। 100 मीटर के भीतर एक तय राशि, और 101 से 300 मीटर के लिए अधिक तय राशि। 300 मीटर से ज़्यादा होने पर actual estimate बनता है।

Q: मेरी colony नई है और अभी कोई बिजली का ढाँचा नहीं है। क्या मुझे SAC देना होगा?

नहीं। अविकसित या गैर-विद्युतीकृत colonies के निवासी केवल Metering Charge देंगे। बुनियादी ढाँचे की लागत development charges के माध्यम से वसूली जाती है — ऊपर से SAC लगाना मान्य नहीं है।

Q: क्या SAC सभी line charges की जगह लेता है?

यह 150 kW तक के non-PTW कनेक्शनों के लिए electrified areas में 300 मीटर के भीतर variable line charges की जगह लेता है। 300 मीटर से ज़्यादा, PTW कनेक्शन, और 150 kW से ऊपर HT कनेक्शन Chapter 5B के तहत actual estimate से चलते हैं।

Q: मेरा कनेक्शन देने के लिए मौजूदा LT line को मज़बूत करने का खर्च कौन देगा?

Licensee (UPPCL)। 300 मीटर के भीतर के कनेक्शनों के लिए मौजूदा LT line को मज़बूत करने या बदलने का कोई खर्च उपभोक्ता नहीं देगा।

Q: क्या ये दरें अगली Cost Data Book से पहले बदलेंगी?

हाँ — January 2026 से एक साल बाद material rates WPI के अनुसार स्वचालित रूप से बढ़ेंगी। January 2027 के बाद जारी किसी भी estimate की समीक्षा करते समय current year की escalated दरें जाँचें।

Q: SAC के लिए दूरी कैसे मापी जाती है?

दूरी आपके परिसर से निकटतम खंभे तक की सीधी रेखा नहीं है। यह निकटतम distribution line और आपके परिसर में meter लगने वाली जगह के बीच की सबसे छोटी clear wire route दूरी है। मीटर के अंश को नज़रअंदाज़ किया जाएगा।

Q: PTW (private tube well / किसान pump) कनेक्शन के लिए क्या 300 मीटर SAC नियम लागू होता है?

नहीं। PTW कनेक्शन पूरी तरह अलग हैं। वे transformer के आकार और लगाने की स्थिति के अनुसार Annexures 1, 1A, 1B, और 5 के तहत अपने fixed package rates का पालन करते हैं। Chapter 5A का 300 मीटर SAC concept PTW कनेक्शनों पर बिल्कुल लागू नहीं होता।

Q: अगर पास में LT line और HT line दोनों हों, तो LT कनेक्शन के लिए दूरी किस line से मापी जाएगी?

Cost Data Book में "nearest available distribution mains" phrase लिखा है — इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया कि LT mains से मापें या HT mains से। इस specific situation का सीधा जवाब किताब में नहीं है।

व्यवहार में, Chapter 5 के Notes 11 और 12 से यह ज़रूर समझ आता है कि LT कनेक्शन देने के लिए LT infrastructure को extend किया जाता है — इसलिए JE naturally निकटतम LT main को reference point मानेंगे। लेकिन अगर आपकी site पर यह situation हो — जैसे HT line 30 मीटर पर है और LT line 150 मीटर पर — तो estimate finalise होने से पहले SDO से लिखित में पूछें कि कौन सी line को reference मान कर दूरी नापी जा रही है। किताब इस case को explicitly cover नहीं करती।

Estimate के बारे में कोई सवाल है? यहाँ पूछें: bijlibabu.com/question/

# UPPCL # Consumer Rights # Estimation # Consumer Guide
Please login to like, subscribe, or manage this article.
432 views  ·
Loading next and previous posts...

Leave a comment

You must logged in to comment
You can write up to 1000 letters.

Loading...

Loading comments...
Footer - Bijlibabu

Bijli Babu is a team of independent engineers dedicated to simplifying electricity issues for UPPCL consumers and employees. Our tools, like bill and estimate calculators, empower you with clear solutions, free from any UPPCL or government affiliation.

The key focus areas of Bijlibabu include:
  • Recompute your electricity bill, estimate new‐connection or infrastructure costs, and calculate penalties for meter tampering or theft.
  • Quickly find official UPPCL orders, regulations, supply codes and board directives in one place.
  • Need help? Email us at
  • info@bijlibabu.com

  • Terms & Conditions
  • Visitors Online
  • Users
    ·

    Guests
Connect with Bijlibabu
Search Our Site

Find articles, questions, documents and resources instantly.

Copyright © 2026 · All rights reserved

Loading page...