आसान किश्त योजना - 2019-20 (बिल पर लगा सरचार्ज होगा माफ)

Avatar

nishant · 10-Nov-19

Administrator ·  217

इस बार उत्तर प्रदेश मे OTS (One Time Settlement)/एक मुश्त समाधान योजना को आसान किश्त योजना के नाम से जाना जाएगा | क्योंकि इस बार उपभोक्ता अपना बकाया बिल किस्तों (ग्रामीण उपभोक्ता 24 किस्त एवं शहरी उपभोक्ता 12 किस्त) में जमा करा सकते हैं |

आसान किश्त योजना के पंजीकरण की अवधि

  1. उपभोक्ता जिन्हे बिल संसोधन की आवश्यकता नहीं है:
    11-11-2019 से 31-12-2019 तक
  2. उपभोक्ता जिन्हे बिल संसोधन की आवश्यकता है:
    11-11-2019 से लागू होगा एवं जो उपभोक्ता 31-12-2019 तक अपना बिल संशोधन किए जाने का विकल्प देंगे, उन्हे संशोधित बिल प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर पंजीकरण करना होगा|

आसान किश्त योजना दोनों शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए हैं, जिसकी निम्नलिखित शर्ते हैं -

  • योजना केवल घरेलू विधा के अधिकतम 4 KW भार तक के उपभोक्ता के लिए है |
  • लाभ हेतु पंजीकरण शुल्क, बिल मे प्रदर्शित मूल धनराशि (सरचार्ज छोड़कर) का 5% अथवा रु 1500/-, जो भी ज्यादा हो, जमा करना होगा |
  • ग्रामीण उपभोक्ता को अधिकतम 24 आसान किस्त एवं शहरी उपभोक्ता को अधिकतम 12 आसान किस्त मे उस माह के बिल को जोड़ते हुए बकाया बिल जमा करना होगा| प्रत्येक किश्त का निर्धारण 1500/- से कम नहीं किया जा सकेगा|
  • यदि किन्ही कारणो से उपभोक्ता अपना 1 माह का किश्त एवं वर्तमान बिल जमा नहीं कर पता है तो आगामी माह मे 2 माह के किश्त एवं 2 माह के वर्तमान बिल जमा करा सकता है| परंतु 2 माह मे भी जमा नहीं होने पर पंजीकरण निरस्त किया जाएगा| शेष बकाया पर आनुपातिक सरचार्ज लिया जाएगा|

ऑर्डर कॉपी हमारे लाइब्ररी से डाऊनलोड करें

Whats-App-Image-2019-04-04-at-10-53-56-AM.jpg
स्वाभाविक है कि उपभोक्ता एक मुश्त जमा कर भी सरचार्ज छुट का लाभ ले सकता है| रु 3000/- से कम बकाया वाले उपभोक्ता को पूरा बकाया एक साथ ही जमा कराना होगा, क्योंकि पंजीकरण और किश्त दोनों 1500/-से कम नहीं जमा किया जा सकता

Sir niji 5hp nalkup bhi sakata hai 3.7 kw hota hai

Avatar

baba · 11-Nov-19

UPPCL Engineer ·  9

अभी निजी नलकूप के लिए ये योजना नही है। संभावना है कि मार्च तक आ जाये।

Sir hmara gharelu connection ka billing ADF me banta tha or gaon me sabka...
Kyunki meter nahi lage the...ab kyunki meter lagwa liya hai...to mehsoos ho raha hai ki meter se jyada bill aata hai adf ke mukable plzz
Bataye kya hm apna bill ko doobara adf me continue rakh sakte hai kya.....
Plzz bataye....
Hmara meter 2kw ka hai...

Avatar

nishant · 12-Nov-19

Administrator ·  217

नहीं, अभी उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी बिजली कनैक्शन मे मीटर लगाने के आदेश निर्गत किए हुए हैं| सिर्फ किसान की सिंचाई के निजी नलकूप को छोड़ा है| इसीलिए  अब बिना मीटर रीडिंग के बिल बनाना संभव नहीं। किसी कारण से यदि 3-4 महीने के बिल ADF या RDF बन भी जाते हैं तो उसे पुनः संसोधित कर मीटर आधारित बिल बनाया जाएगा |

Ji sir ...
But jab yaha par gaanv me meter chaloo karne aye to bhaut se logo ne ikattha hokar meter chaloo nahi hone diya....
Isliye...
Kya meter start karwaana compulsory hai...
Average basis be bill nahi ban sakta sir...plz guide me

Avatar

nishant · 12-Nov-19

Administrator ·  217

As per law, average basis be bill nahi ban sakta. smile

Ji thankyou sir...
Give us some tips to reduce electricity bill
Many of us cant afford..
High bill in summer   its better for us that company again send our bill on adf basis...
As per law..?

Sir solar panel pe subsidy ka kya scheme kuch bata sakte hai plzzz

pd ka bhi surcharge maaf hoga asaan kist yojna m ya nhi..plz clearify

Avatar

nishant · 01-Jan-20

Administrator ·  217

daniyalahmad69 wrote

pd ka bhi surcharge maaf hoga asaan kist yojna m ya nhi..plz clearify

हाँ जी, पीडी, कोर्ट केस, रिकवरी नोटिस भेजे जा चुके प्रकरण के भी सरचार्ज माफ होंगे। अब तो रजिस्ट्रेशन की तिथि 31-जनवरी-2019 किया जा चुका है।
check details

nishant wrote
daniyalahmad69 wrote

pd ka bhi surcharge maaf hoga asaan kist yojna m ya nhi..plz clearify

हाँ जी, पीडी, कोर्ट केस, रिकवरी नोटिस भेजे जा चुके प्रकरण के भी सरचार्ज माफ होंगे। अब तो रजिस्ट्रेशन की तिथि 31-जनवरी-2019 किया जा चुका है।
check details

but kis base pe hum pd ka surcharge maff kare . koi official notification to nhi h